महागामा: महागामा के पड़रिया गांव में बिजली ट्रांसफार्मर जलने से पेयजल का संकट, ग्रामीणों में हाहाकार
महागामा प्रखंड के परसा पंचायत अंतर्गत पड़रिया गांव में लगा बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने से करीब 15 दिन हुआ है लेकिन बिजली विभाग को बार-बार आग्रह करने के बाद भी शुद्ध लेना मुनासिब नहीं समझ रहा है। जबकि विद्युत विभाग के एसडीओ को समस्याओं को लेकर आवेदन दिया गया है।