पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के नगर थाना ने 19 ग्राम स्मैक और एक मोबाइल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, भेजा जेल
Purnea East, Purnia | May 27, 2026
पूर्णिया के० नगर थाना के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बीते दिन कुल 19 ग्राम स्मैक एवं एक मोबाईल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया.गिरफ्तार अभियुक्त रमन कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता श्रवण पंडित, सा0 परोरा, वार्ड नं0 13, थाना के0 नगर, जिला पूर्णिया निवासी को अग्रिम कार्रवाई करते हुए बुधवार को शाम के लगभग 5 बजे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है