Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
manojkumarmojara
15
4
* #प्रयागराज* गऊघाट चौकी प्रभारी का विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल .....
Bara, Allahabad
| Jun 11, 2026
#प्रयागराज*
MORE NEWS
Bara, Allahabad | Jul 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़ | प्रयागराज प्रयागराज के जसरा ब्लॉक के तातारगंज में पानी की टंकी पर चढ़ा 50 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस-प्रशासन मौके पर डटा प्रयागराज। जिले के विकासखंड जसरा के तातारगंज में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 50 वर्षीय एक व्यक्ति अचानक ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तत्काल घटनास्थल पहुंचे। एहतियात के तौर पर टंकी के आसपास का क्षेत्र खाली कराया गया और लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई। इसके बाद अधिकारियों ने टंकी पर मौजूद व्यक्ति से बातचीत शुरू कर उसे शांतिपूर्वक नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास शुरू किया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि व्यक्ति किन कारणों से टंकी पर चढ़ा। पुलिस उसके परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से भी लोग मौके पर पहुंचने लगे, जिससे काफी देर तक भीड़ लगी रही। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
Bara, Allahabad | Jul 27, 2026
ऑपरेशन दहन: कौंधियारा पुलिस ने 72.31 लाख रुपये का 1.44 क्विंटल गांजा किया नष्ट प्रयागराज। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कौंधियारा थाना पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन दहन के अंतर्गत जब्त किए गए 1 क्विंटल 44 किलोग्राम गांजा का न्यायालय के आदेशानुसार विनष्टीकरण कराया। नष्ट किए गए गांजे की अनुमानित कीमत 72 लाख 31 हजार 500 रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार विभिन्न मामलों में बरामद किए गए नशीले पदार्थों को न्यायालय में प्रस्तुत करने और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद न्यायालय से प्राप्त आदेश के अनुपालन में थाना परिसर में गांजे को पूरी तरह नष्ट किया गया। विनष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया न्यायालय के दिशा-निर्देशों और निर्धारित नियमों के तहत संपन्न कराई गई। इस दौरान एडीसीपी जोगेंद्र सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा अब्दुस सलाम खान, थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा तथा नारकोटिक्स टीम प्रभारी सुरेंद्र गिरी सहित पुलिस एवं नारकोटिक्स टीम के अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज में नशामुक्त वातावरण बनाने के उद्देश्य से ऐसे अभियानों को आगे भी जारी रखा जाएगा। कौंधियारा पुलिस की इस कार्रवाई को नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी न्यायालय के आदेश के अनुसार जब्त किए गए नशीले पदार्थों का विधिक प्रक्रिया के तहत विनष्टीकरण कराया जाता रहेगा।
Bara, Allahabad | Jul 26, 2026
प्रयागराज के डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य की छात्रों से अपील, कानून हाथ में न लें प्रयागराज। प्रयागराज के डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य ने छात्रों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें। यदि किसी प्रकार की समस्या या शिकायत है तो उसे शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखें। डीसीपी ने कहा कि पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करती है। उन्होंने छात्रों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी भ्रामक सूचना को साझा करने से बचने की भी अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, जबकि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वालों की समस्याओं को नियमानुसार सुना जाएगा।
Bara, Allahabad | Jul 26, 2026
पुलिस मुठभेड़ में गौकशी गिरोह पर बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी घायल, 8 गिरफ्तार प्रयागराज। कमिश्नरेट प्रयागराज के थाना नैनी और एसओजी यमुनानगर की संयुक्त टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गौकशी में लिप्त गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से 355 किलो गोवंश मांस, अवैध तमंचा, कारतूस और गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए हैं। तीन अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर काशीराम कॉलोनी के जंगल क्षेत्र में घेराबंदी की गई। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में मो. आमिर (22) निवासी नैनी के बाएं पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से एक 12 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने पास के एक खंडहरनुमा कमरे में छापेमारी कर गौकशी कर रहे आठ अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना नैनी में संबंधित धाराओं तथा गोवध निवारण अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि सभी गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Bara, Allahabad | Jul 25, 2026
4