समस्तीपुर: रेल मंडल ने कर्मियों को दिया अवार्ड, 113 कर्मचारियों को मिला सम्मान, डीआरएम ने बेहतर सेवा देने को कहा
समस्तीपुर रेलवे मंडल प्रशासन ने शनिवार को रेलवे के ललित कला भवन में रेल सेवा पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस समारोह के दौरान डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने रेलवे मंडल के विभिन्न विभागों के 113 कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 में बेहतर काम करने के लिए प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र और मेडल देकर सम्मानित किया।