कनाड़िया: कनाड़िया क्षेत्र में फर्जी फ़ोन पे ऐप बनाकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले दो बदमाश पकड़े गए
अगर आप भी अनजान व्यक्ति से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर रुपए ले रहे हैं तो सावधान हो जाइए आपके साथ भी धोखाधड़ी हो सकती है ऐसा ही मामला कनाडिया थाना क्षेत्र में सामने आया है जहां दो बदमाशों ने फर्जी फोन पे ऐप एप्लीकेशन के माध्यम से 25 से अधिक लोगों को लाखों रुपए का चूना लगा दिया जिन्हें कनाडिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है।