कनाड़िया: ग्राम बिहाड़िया, जामनिया के सरपंच ने कलेक्टर आशीष सिंह से की शासकीय भूमि पर कब्जे और अवैध निर्माण की शिकायत
इंदौर जिला प्रशासन की लाख सख्ती के बाद भी जिले में भूमाफिया सक्रिय नजर आ रहे है लगातार उनके द्वारा जमीन पर कब्जा करते हुए अवैध कालोनी काटी जा रही है साथ ही इस कॉलोनी में प्लाट और मकान बनाकर भी बेचे जा रहे है ऐसे ही एक मामले में बिहाड़िया गाँव के सरपंच ने अवैध कालोनियों के खिलाफ कलेक्टर आशीष सिंह को शिकायत दर्ज की गई थी वही इस मामले में कलेक्टर ने संज्ञान लिया