कैथल: कैथल में किसानों ने फूंका मोदी सरकार का पुतला, गिरफ्तार किसानों की रिहाई की मांग कर कहा- बेवजह किया जा रहा परेशान
कैथल में किसानों ने गिरफ्तार किए गए किसानों की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के तहत किसान हनुमान वाटिका में एकत्रित हुए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय के मुख्य गेट पर आकर सरकार का पुतला जलाया। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन धन्ना भगत के प्रदेश उपाध्यक्ष होशियार गिल ने किया।