सूरतगढ़ शहर के हृदयस्थल महाराणा प्रताप चौक लगी ट्राफिक गुमटी को आखिरकार हटाना पड़ा। प्रशासन से मंगलवार शाम मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व यातायात प्रभारी ने यह गुमटी स्थापित करवाई थी। उद्देश्य था कि यातायात व्यवस्था में सुधार हो। मगर संकरी सड़क पर इसे लगाने के बाद से यह परेशानी का सबब बन गई थी। व्यापारियों ने भी इसे हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया था।