पोखरी: खन्नी गांव के दो दर्जन परिवारों पर मंडरा रहा संकट, गांव के ऊपर हो रहे भू धंसाव, भयभीत में ग्रामीण #jansamasya
पोखरी ब्लॉक मुख्यालय से ढाई किमी दूरी पर बसा खन्नी गांव के ऊपर से लगातार भू धंसाव हो रहा है जिससे दो दर्जन ग्रामीण खतरे की जद में आ गये हैं। लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीणों की मुश्कलें और बढा दी हैं। ग्रामीणों ने बुधवार को 11बजे कहा कि गांव के ऊपर एक हिस्सा लगातार धंस रहा है। जबकि यहाँ बरसाती पानी की निकासी न होने से वह पानी दरारों के अंदर जा रहा है।