झांसी: कोतवाली थाना क्षेत्र के शनि मंदिर में दो महिलाओं के बीच मंदिर परिसर में हुई जमकर मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | May 31, 2026 झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित शनि मंदिर में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब मंदिर परिसर में दो महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों महिलाओं के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन काफी देर तक मंदिर परिसर में हंगामा होता रहा।