नौकरी दिलाने के नाम पर नेपाल, दार्जिलिंग और सिलीगुड़ी के युवकों से ठगी करने वाली चिट फंड कंपनी के कुल्हुआ पैगंबरपुर स्थित कार्यालय को जिला प्रशासन ने मंगलवार को सील कर दिया। यह कार्रवाई मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में की गई। कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन की टीम ने पहले से लगे ताले को काटकर कार्यालय को सील किया और पूरे घटनाक्रम की वीड