नारग: नाहन के संस्कृत महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, राज्यस्तरीय चयन का मौका
Narag, Sirmaur | Oct 21, 2026 गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता चंबा मैदान में शुरू हुई। खिलाड़ियों ने दौड़, कूद और भाला फेंक जैसी स्पर्धाओं में भाग लिया। प्राचार्य डॉ. नरेश शर्मा ने बताया कि विजेता राज्यस्तरीय खेलों के लिए चुने जाएंगे।