शामली: शामली के हसनपुर लुहारी में दिनदहाड़े महिला से ₹40 हजार की ठगी, आरोपी ने घर पहुंचकर की वारदात
Shamli, Shamli | May 21, 2026 गुरूवार की दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक थानाभवन क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी निवासी एक महिला ने अज्ञात व्यक्ति पर सस्ती ईंट दिलाने के नाम पर घर पहुंचकर 40 हजार रूपए की ठगी कर फरार होने का आरोप लगाया है। थानाभवन पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक करते हुए आरोपी की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।