खंडवा नगर: खंडवा में अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा, 'जान दे दूंगी पर हटूंगी नहीं' कहते हुए महिला JCB के आगे लेटी
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में अतिक्रमण हटाने के दौरान जमकर हंगामा हुआ। आदिवासी महिलाओं ने जेसीबी के सामने लेटकर विरोध जताया। इस दौरान एक महिला ने कहा कि अपनी जान दे दूंगी, लेकिन यहां से हटूंगी नहीं। वहीं विरोध करने पर पुलिस ने उस महिला और उसके दो बच्चों को हिरासत में लिया है।