हनुमानगढ़: जंक्शन थाना क्षेत्र से दो दिन पहले लापता 16 वर्षीय किशोरी का शव घमुड़वाली स्थित गंगनहर में मिला, हत्या की आशंका
हनुमानगढ़ जंक्शन थाना क्षेत्र से 2 दिन पहले लापता हुई 16 वर्षीय किशोरी का शव घमुड़वाली की गंगनहर में मिला है। मृतका के हाथ दुपट्टे से बंधे हुए थे, जिस पर परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। इससे पहले परिजनों ने जंक्शन थाना में किशोरी का अपहरण कर ले जाने के आरोप में श्रीगंगानगर के एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।