चायल: अम्बेडकर भवन स्थित कार्यालय में जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष हुई सक्रिय, सुनीं शिकायतें
सोमवार को नगरपालिका अध्यक्ष कविता पासी ने अम्बेडकर भवन स्थित नगर पालिका परिषद भरवारी कार्यालय में पहुंचे क्षेत्रीय नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं व शिकायतें सुनीं।उन्होंने संबंधित मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए अधिशाषी अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया!