भिंड सीएमएचओ डॉ जेएस यादव ने कार्यालय से जिले के स्वास्थ्य कर्मियों को अपने कार्य के प्रति आज शुक्रवार शाम 4 बजे निष्ठा जताने के निर्देश देते हुए कहा है कि देखने में आ रहा है कई स्वास्थ्य कर्मी अपने कार्य के प्रति निष्ठा नहीं जता रहे है और स्वास्थ्य विभाग में किसी भी काम के लिए आने वाले आम नागरिकों को परेशान किया जा रहा है इसलिए कर्मचारी इस काम को बंद करें