बेलसंड: कलश यात्रा के बाद युवक लापता, बागमती नदी में तलाश जारी
बेलसंड के चंदौली घाट पर कलश शोभायात्रा के बाद 22 वर्षीय अमित कुमार अचानक लापता हो गया। वार्ड पांच निवासी अमित शनिवार को पूजा समिति की कलश यात्रा में शामिल होने घाट पहुंचा था। दोपहर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। घाट पर उसके नदी में डूबने की आशंका जताई गई। सूचना मिलते ही रविवार सुबह प्रशासन सक्रिय हुआ। अंचलाधिकारी अशोक कुमार की देखरेख में आपदा