ऊंचाहार: ऊँचाहार तहसील में एडीएम वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में समाधान दिवस सम्पन्न, 45 में से 3 शिकायतों का निस्तारण
ऊँचाहार तहसील में शनिवार की दोपहर एडीएम वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस सम्पन्न हुआ, इस दौरान कुल 45 शिकायती पत्र आये, जिसमें तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, बाकी शिकायतों के गुणवत्ता परक निस्तारण के निर्देश दिए गए।एडीएम वित्त एवं राजस्व सहदेव मिश्रा ने फरियादियों की समस्या सुनी।इस दौरान तहसीलदार आकांक्षा दीक्षित आदि लोग रहे।