सिरोही: देलदर में मलकेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, पहले दिन भव्य शोभायात्रा निकाली
Sirohi, Sirohi | Jun 15, 2026 देलदर गांव स्थित मलकेश्वर महादेव मंदिर में जीर्णोद्धार के बाद नवनिर्मित मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का सोमवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। यह तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन 15 जून से शुरू होकर 17 जून को संपन्न होगा।महोत्सव के पहले दिन सुबह एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर पहुंची।