जरीडीह: प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय जैना व जैना बस्ती में स्वीप कार्यक्रम के तहत चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान
Jaridih, Bokaro | Apr 12, 2024 जरीडीह प्रखंड के प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय जैना एवं जैना बस्ती में स्वीप कार्यक्रम के तहत महिला समूह के सदस्यों के साथ जरीडीह बीडीओ जयपाल महतो ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, जैना में बैग की बैठक की गई जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी, मुखिया, सभी वार्ड सदस्य, सभी विद्यालय शिक्षक, बीएलओ, स्वास्थ्य सहिया शामिल हुए।