एटा: एटा में डाकघर कर्मी पर लाखों हड़पने का आरोप, अहमदाबाद गांव में पासबुक से फर्जी निकासी, ग्रामीणों ने किया हंगामा
एटा जनपद के तहसील सदर क्षेत्र के अहमदाबाद गांव में एक डाकघर कर्मी पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। खाताधारकों ने पासबुक का दुरुपयोग कर फर्जी निकासी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।ग्रामीणों के अनुसार, डाकघर के कर्मचारी भानू पर यह आरोप है कि उसने खाताधारकों की पासबुक का गलत इस्तेमाल किया। इन पासबुकों के माध्यम से खातों से लाखों रुपये की फर्जी