चौरीचौरा के भोपा बाजार रेलवे क्रासिंग गेट संख्या 147बी पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का दूसरा गार्डर शुक्रवार की दोपहर में रखा गया। इस दौरान दो घंटे तक रेलवे लाइन ब्लाक था। ट्रेनो का आवागमन ठप था। शनिवार को रेलवे लाइन के उपर ओवरहेड का तीसरा गार्डन गार्डर रखा जाएगा। इस के बाद ओवरब्रिज का निर्माण और तेज हो जाएगा।