सोनो: झाझा के रामडीह गांव में दो पक्षों के बीच विवाद में हुई रोड़ेबाजी, पुलिस ने मामले को कराया शांत
Sono, Jamui | May 25, 2024 रामडीह गांव में दो पक्षों के बीच जमकर रोड़ेबाजी हुई। इस दौरान पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई। इस घटना में तीन से अधिक लोग घायल हो गए सूचना पाकर दलबल के साथ पुलिस पहुंची और पूरे मामले को शांत कराया। खराब माहौल को देख पुलिस गांव में तीन घंटा तक कैंप किए हुए थी। हालांकि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो जाने की बात कही गई।