बहादुरगंज: किशनगंज में विकास योजनाओं की समीक्षा, तेजी से पूरा करने का आदेश
किशनगंज जिलाधिकारी नवीन कुमार ने विकास एवं निर्माण योजनाओं की समीक्षा की। पंचायत, शिक्षा व आंगनबाड़ी योजनाओं की पूरी जानकारी लेते हुए अधूरे काम जल्द पूरे करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सीमावर्ती इलाकों के लिए 66.12 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं।