बड़वानी: ग्राम देवधर नाले में मिला शव, पुलिस ने मोबाइल से महाराष्ट्र निवासी के रूप में शिनाख्त कर पीएम करवाया
ग्राम देवधर में नाले में एक अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी।जिसके बाद ग्रामीणों ने मृतक के शव को पानी से बाहर निकाला एवं उसकी पहचान के लिए पूछताछ की सोशल मीडिया पर फ़ोटो भेजकर जानकारी लेने के प्रयास किए।लेकिन पहचान नहीं हो पाई थी।थाना प्रभारी मंशाराम वगेन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मृतक के जेब से जप्त मोबाइल में सिम निकालने पर पता चला।