नौरोजाबाद: आगामी त्योहारों के मद्देनज़र उमरिया में डेरा, होटलों और लॉज की जांच कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
उमरिया में कोतवाली पुलिस के द्वारा नगर में मौजूद डेरा,होटल्स औए लॉज का औचक निरीक्षण किया गया।होटल, लॉज के मालिको को रिकार्ड मेंटेंन रखने की सख्त हिदायत दी जा रही है। किसी संदिग्ध व्यक्ति की पहचान होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने हेतु निर्देशत किया जा रहा है । शहर में घूम रहे फेरी बालो को चेक कर उन पर भी नजर रखी जा रही है ।