खुरई: सोयाबीन का खराब बीज और खाद के ज्यादा पैसे लेने को लेकर दुकानदार की शिकायत, कृषि विभाग के अधिकारी जाँच करने पहुँचे।
Khurai, Sagar | Jul 7, 2026 मंगलवार शाम 4 बजे नपा के सामने वर्द्धमान एजेंसी पर कुछ किसानों ने हंगामा कर दिया, दरअसल कुछ किसानों ने आरोप लगाया कि यहाँ से केशव ब्रांड का सोयाबीन बीज ख़रीदा था बोनी के 7 दिन बाद भी अंकुरण नहीं हुआ जिससे बड़ा नुकसान हुआ है,ऐसे ही एक किसान ने शिकायत की है कि उसने खाद खरीदी थी, 1450 की बोरी 21 सौ रु लिए, कृषि विभाग के अधिकारी जाँच करने पहुंचे।