गोविंदपुर: पूर्व विधायक संजीव सिंह धनबाद पहुंचे, गोविंदपुर में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
झरिया के पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक रागनी सिंह के पति संजीव सिंह के धनबाद आगमन पर रविवार कि शाम 7 बजे गोविंदपुर के शाही दरबार के सामने भव्य स्वागत किया गया। ज्ञात हो कि नीरज सिंह हत्याकांड मामले में बड़ी राहत मिलने के बाद से संजीव सिंह की तबीयत कुछ समय से खराब चल रही थी। अब पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद वे एक बार फिर धनबाद की राजनीतिक धरती पर सक्रिय हो