बरेली: CM योगी के सामने बड़ा संदेश! नदीम इकबाल ने कहा- 'हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई मिलकर सफल बनाएंगे कांवड़ यात्रा'
बरेली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बरेली दौरे के दौरान सर्किट हाउस में पीस कमेटी ऑफ इंडिया के वरिष्ठ नेता नदीम इकबाल ने सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह जिले में अब तक सभी धार्मिक त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए हैं, उसी तरह आगामी कांवड़ यात्रा भी आपसी भाईचारे और सहयोग से सफल बनाई जाएगी।