शाहजहांपुर: तिलहर के बढ़ेपुर गांव निवासी पीड़ित ने एसपी को दिया प्रार्थना पत्र, की चोरी के खुलासे की मांग
तिलहर थाना क्षेत्र के गांव बढ़ेपुर निवासी परविंदर एक महीने पहले परिवार के साथ ईंट भट्ठे पर काम करने गए थे। 20 जनवरी को घर लौटे तो उनको घर के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। घर के अंदर से ₹10000 नकद और करीब ₹1.5 लाख के जेवर चोरी हो गए। थाने में कोई सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।