कैराना: कांधला में इफको किसान सेवा केंद्र पर पेयजल की व्यवस्था नहीं, किसानों ने किया हंगामा
कांधला में सब्जी मंडी के निकट स्थित इफको किसान सेवा केंद्र पर किसानों ने हंगामा किया। उनका कहना है कि केंद्र पर किसानों के लिए पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे किसानों ने बताया कि केंद्र पर किसानों की लंबी लाइन लगी है। प्रचंड गर्मी के बीच किसान लंबी लाइन में खड़े हैं, लेकिन पेयजल के लिए इधर—भधर भटकना पड़ रहा है।