अंबाह: अटल पार्क में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
Ambah, Morena | Apr 6, 2026 अटल पार्क में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का 47वां स्थापना दिवस अटल पार्क में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद झंडा वंदन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।