जबलपुर: बापू नगर में मिला पन्नी बीनने वाले जागेश्वर प्रसाद का शव, शरीर पर चोट के निशान, एडिशनल SP सूर्यकांत शर्मा ने दी जानकारी
जबलपुर रांझी थाना क्षेत्र के बापू नगर में बुधवार सुबह संदिग्ध हालत में मिले शव की पहचान बड़ा पत्थर निवासी जागेश्वर प्रसाद के रूप में हुई है। मृतक पन्नी बीनकर जीवन यापन करता था। उसका शव खेरमाई मंदिर के पास झाड़ के नीचे मिला था।