शाजापुर: शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में परीक्षा के तनाव से निपटने के लिए विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र
शाजापुर के स्थानीय शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों में बढ़ते मानसिक दबाव और चिंता को कम करने के उद्देश्य से “तनाव प्रबंधन” विषय पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को परीक्षा के भय से मुक्त कर आत्मविश्वास के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना रहा।