गुना नगर: ग्राम गढ़ा में 6 महीने से बूंद-बूंद पानी को तरसे ग्रामीण, फूटा गुस्सा तो हाथों में पानी की पाउच लेकर सड़क पर लगाया जाम
गुना के ग्राम गढ़ा में पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने बस स्टैंड पर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 6 महीनों से पेयजल संकट बना हुआ है और कई शिकायतों के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ। महिलाओं को 2 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। गांव में पाइपलाइन बिछने के बाद भी पानी नहीं पहुंचा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।