चुनावी कार्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता पर पन्ना जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऊषा परमार ने आज दिन बुधवार दिनाँक 3 दिसंबर को शाम करीब 6 बजे शासकीय माध्यमिक शाला उमरी के प्राथमिक शिक्षक और बीएलओ जयपाल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।