बक्सर के सर्वांगीण विकास को लेकर नवनिर्वाचित विधायक आनंद मिश्रा ने बक्सर के मंदिरों में माथा टेका एवं संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिरों में दर्शन पूजन शनिवार को दिन के 1:00 बजे अपराह्न में शुरू किया गया। बक्सर विधानसभा से नव निर्वाचित विधायक आनन्द मिश्र ने शनिवार को क्षेत्र के प्रमुख मठों और मंदिरों में जाकर आशीर्वाद प्राप्त किया.