हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ जंक्शन थाना क्षेत्र से दो बाइकों की चोरी, जंक्शन पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
जंक्शन थाना क्षेत्र में मोटर साइकिल चोरी की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। दोनों मामलों में पीड़ितों की रिपोर्ट पर जंक्शन थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जीएस नगर निवासी कुलदीप पुत्र मंगलराम जाट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि ग्रील मास्टर के नजदीक खड़ी उसकी मोटर साइकिल को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।