महमूदाबाद के बाबाबाग के पास मंगलवार सुबह करीब 10:15 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। खस भरी ट्रॉली महमूदाबाद की ओर जा रही थी, तभी पीछे से आ रही मय (ईख) से भरी ओवरलोड ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि खस भरी ट्रॉली सड़क पर पलट गई और मय लदा ट्रैक्टर उस पर चढ़ गया। हादसे के बाद मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे रोडवेज बसों सहित कई वाहन फंसे।