कुचाई: कुचाई में दिव्यांग बच्चों का विशेष नामांकन हेतु प्रखंड स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन
कुचाई बीआरसी में दिव्यांग बच्चों का विशेष नामांकन को लेकर मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संजय कुमार जोशी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान श्री जोशी ने कहा कि विद्यालय से बाहर रह रहे दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उपायुक्त के निर्देशानुसार हर प्रखंड में विशेष नामांकन अभियान शुरू किया गया है।