बरेली: रामगंगा पर कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर चौबारी घाट पर मेले में लगा घोड़ा नकासा
रामगंगा पर कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर चौबारी घाट पर मेले में लगा घोड़ा नकासा।इस मेले में एक ओर जहां खाने-पीने की चीजें बिक रही हैं, वहीं बच्चों के लिए बड़े-बड़े झूले भी लगाए गए हैं। इन सब के बीच नकासा का लगाया गया है। जो इस मेले की खास पहचान है। इस नकासे में देशभर से हजारों घोड़े आते हैं और उन्हें बेचा जाता है।