गुमला: नॉट्रेडेम स्कूल गेट के सामने जलजमाव से बढ़ी परेशानी, छात्र-शिक्षक और अभिभावक परेशान
Gumla, Gumla | Jun 25, 2026 गुमला शहर से सटे नॉट्रेडेम स्कूल के सामने जलजमाव की समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है। बुधवार रात हुई बारिश के बाद स्कूल के मुख्य द्वार के सामने सड़क पर पानी जमा हो गया जिससे स्कूली बच्चों, शिक्षकों, अभिभावकों और आम नागरिकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्कूल गेट के सामने मिट्टी और कूड़ा-कचरे का ढेर जमा होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाती है।