क्योलाडिया क्षेत्र में उपले थोप रही महिला से शराब के नशे में धुत युवक ने छेड़छाड़ की और बीच-बचाव करने आए पति से मारपीट कर दी। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। पीड़ित ने 112 पर सूचना दी, पुलिस ने आरोपी को पकड़कर थाने लाया। महिला ने नामजद तहरीर दी, मामले की जांच जारी है।