नशा मुक्ति अभियान के तहत थाना कोतवाली मंडला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक मंडला के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा मुक्त मंडला अभियान के अंतर्गत अवैध नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार शाम करीब 6 बजे थाना कोतवाली मंडला पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बिनेका (कोन्ड्रा) में कुछ लोग अवैध शराब का विक्रय कर रहे हैं।