पनागर: पनागर में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, लगभग ₹2 लाख के जेवरात और नकदी गायब
थाना पनागर के सुभाष वार्ड में रहने वाले और व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर के कर्मचारी के सूने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित व्यक्ति दिनांक 27 अप्रैल की रात अपनी पुत्री के घर बरेला गए हुए थे, तभी पड़ोसी संदीप सोंधिया दो दिन बाद सुबह उन्हें घर के ताले टूटे होने की सूचना दी। पीड़ित जब वापस लौटे, तो घर के सभी दरव