शाहजहांपुर: महंगाई से महिलाओं की रसोई पर बढ़ा बोझ, समस्याएं नहीं सुलझीं तो सड़क पर उतरेगा जनआंदोलन: महानगर अध्यक्ष
शाहजहांपुर। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान महानगर अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश और देश की जनता आज महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेपर लीक और मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन सरकार जनहित के मुद्दों पर गंभीर दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने सबसे अधिक असर महिलाओं के घरेलू बजट पर डाला है।