अंबाह: मुरैना तिराहे पर उधारी के विवाद में सिर पर डंडा मारा, मामला दर्ज
Ambah, Morena | Apr 12, 2026 अंबाह के मुरैना तिराहे पर उधारी के पैसों को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक लहूलुहान हो गया। जलालुद्दीन नामक युवक जब दुकान से घर जा रहा था, तभी गिर्राज श्रीवास ने उसे रोककर पैसे मांगे। दो दिन की मोहलत मांगने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए डंडे से सिर पर हमला कर दिया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।