लातेहार: मंगरा हाल्ट पहुंचे सीआरएस गुरु प्रकाश, तीसरी लाइन परियोजना का किया निरीक्षण...
बरवाडीह:- ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) के सीपीडीआर–बरवाडीह–मंगरा सेक्शन में चल रहे तीसरी रेल लाइन परियोजना के निरीक्षण को लेकर सोमवार को मंगरा हाल्ट में रेलवे के बड़े अधिकारियों का जमावड़ा रहा। कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (CRS) गुरु प्रकाश ने मौके पर पहुंचकर रेल लाइन निर्माण कार्य और सुरक्षा मानकों का जायजा लिया।