जोरपुरा स्थित हनुमान मंदिर के समीप आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महायज्ञ के चौथे दिन गुरुवार को श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। कथा पंडाल में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। प्रयागराज से पधारे कथा वाचक सुमित जी महाराज ने वामन अवतार और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का मार्मिक वर्णन किया।